
गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल का इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के करीब 6 बजे अलकापुरी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की ऑटो से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रतनपुरा-हीरोडीह निवासी 35 वर्षीय प्रेम दास तथा देवरी थाना क्षेत्र के खरगडीहा देवपहरी निवासी छोटू राम के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्रेम दास की स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं छोटू राम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले जाया गया है।

---------------------
विज्ञापन
---------------------
---------------------
विज्ञापन
---------------------
