#Giridih_headlines 03 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • बेंगाबाद के बिजलीबथान गांव के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने सूझबूझ से बुझाई, आग के कारणों की नहीं हो सका खुलासा, ग्रामीणों ने बच्चों पर जाहिर की आशंका, टला बड़ा हादसा.

 

  • रक्त की कमी को देखते हुए बरनवाल सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 46 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह, विधायक सुदिव्य सोनू, सीआरपीएफ कमांडेंट भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य हुए शामिल, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, सभी ने समाज के प्रयास को सराहा.

 

  • लॉकडाउन में जारी है जरूररतमंदों के बीच खाद्यान्न पहुंचाने की मुहिम, शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने शीतलपुर में 18 परिवार को दिया 10 दिन का अनाज, शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने कहा आगे भी जारी रहेगा अभियान.

 

  • शहर के मोहनपुर वार्ड नम्बर 5 में पार्षद नूर अहमद ने गरीबों के बीच किया चावल का वितरण, कहा वार्ड में भूखा नहीं सोएगा कोई परिवार.

 

  • भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हरकुण्ड गांव के तुरिया टोला में सीआरपीएफ ने लगाया कैम्प, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, ग्लब्स व राशन सामग्री का किया वितरण, सोशल डिस्टेंस का रखा गया ख्याल, ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी.

 

  • कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने उठाये एहतियाती कदम, शहर के नवजीवन नर्सिंग होम, गोवर्धन लाल नर्सिंग होम, बसंती देवी गोयनका सेवा सदन, आजाद नर्सिंग होम, जी.डी बगेड़िया सेवा सदन समेत जिलेभर के 12 निजी नर्सिंग होम को पाराकर्मी के साथ किया गया अधिग्रहित.

 

  • 9 दिनों तक विधिवत पूजा आराधना के साथ बासंतिक नवरात्र का हुआ समापन, विभिन्न जलाशयों में किया गया प्रतिमा का विसर्जन, सोशल डिस्टेंस का किया गया पालन.

 

 

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा 18 परिवार को दिया गया खाद्यान्न

गिरिडीह : कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन को देखते हुए झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गरीबों … Read more

#Giridih_headlines 02 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

  • सादगी के साथ मनाई गई रामनवमी, विधिवत पूजा पाठ के साथ मंदिरों में फहराया गया महावीरी पताका.

 

  • कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर घरों में ही रहे लोग, मनाया भगवान राम का जन्मउत्सव, घरों में फहराया महावीरी ध्वज.

 

  • लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन भी रहा मुस्तेद, मंदिरों में भीड़ भाड़ न हो रखा गया ख्याल, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा समेत सभी अधिकारी रहे मुस्तेद, जुलूस बगैरा न निकले इसको लेकर किया निरीक्षण.

 

  • डुमरी थाना क्षेत्र के एनएच 2 में सड़क हादसा, 18 चक्का लौरी और ट्रक में आमने सामने की टक्कर, स्टेरिंग में फंसा लौरी चालक, ग्रामीणों ने निकाल कर पहुंचाया डुमरी रेफ़रल अस्पताल.

 

  • मुंबई और कर्नाटक में फंसे हैं गिरिडीह सदर प्रखंड और पीरटांड़ प्रखंड के कई मजदूर, सरकार से मदद की कर रहे हैं मांग.

 

  • लॉकडाउन में मदद को लेकर आगे आए शहर के कुछ पत्रकार, जरूररतमंदों के पास पहुंचाया राशन. कहा सुविधानुसार गरीबों की करें मदद .

#Giridih_headlines 01 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih_Headlines

 

  • झारखंड में कोरोना पॉजिटव के मिलते ही स्वास्थ्य समेत प्रशासनिक महकमा अलर्ट, गांवा के पिहरा मदरसे में ठहरे 8 मौलाना को प्रशासन ने कराया क्वारंटाइन, हिन्द पीढ़ी में आयोजित सम्मेलन में शामिल से होकर लौटे थे सभी.

 

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेंद्र कुमार झा पहुंचे गांवा, क्वारंटाइन सेंटर का लिया जायजा, दिए जरूरी दिशा निर्देश.

 

  • आपदा राहत कोष में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने दिया 1 लाख रुपये का सहयोग, कहा समस्या जरूर है विकट, मगर इससे डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत.

 

  • बरनवाल सेवा समिति द्वारा 3 अप्रैल को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समिति सदस्यों ने की बैठक, कहा सोशल डिस्टेंस का किया जाएगा पालन, रक्त की कमी को देखते हुए उठाया जा रहा कदम.

 

  • सरिया में जरूरतमंदों के बीच पहुंचा सिख समुदाय, खाद्य सामग्रियों का किया वितरण, कहा आगे भी सेवा में रहेंगे हाजिर.

 

  • नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला स्थित नगर निगम के कचड़ा डंप यार्ड में मिले शव की हुई पहचान, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चरपोका गांव के 65 वर्षीय मोहम्मद मुबारक का था शव, पुत्र ने जताई हत्या की आशंका.