कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं व्यापारी राजा खान

कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं व्यापारी राजा खान

पोस्टर जारी कर दो गज की दूरी बनाए रखने को लेकर की अपील

गिरिडीह : शहर के स्टेशन रोड में संचालित कश्मीर फैशन मार्ट कपड़ा दुकान के मालिक राजा खान इस महामारी में दुकान बंद होने के बाद भी जरूरतमंदों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहे हैं। संक्रमण काल के दौरान वे मास्क वितरण, खाना वितरण, बाहर से लौट रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पानी, बिस्किट बांटकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

इस बाबत उनका कहना है कि समाजसेवा के लिए जरूरी नहीं कि आप किसी पार्टी या संस्था से हो। हर सक्षम व्यक्ति को इस समय जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

गुरुवार को उन्होंने एक जागरूकता पोस्टर जारी कर लोगों से अपील की है। पोस्टर में दो गज की दूरी जरूरी, मास्क लगाना है हर हाल, सेनेटाइज करने या कराने से न करें इंकार, कोरोना से जितना है हर हाल जैसे जरूरी संदेश लिखें गए हैं।

कोरोना संक्रमित किशोरी को किया गया आइसोलेशन में शिफ्ट, मुम्बई से लौटी थी वापस

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड के जामतारा पंचायत स्थित भौंरा टोला में 14 वर्षीय किशोरी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि … Read more

रथयात्रा : पुरातन शिवालय में की गई विशेष पूजा अर्चना (देखें वीडियो)

रथयात्रा

गिरिडीह : शहर के आईसीआर रोड स्थित पुरातन शिवालय में मंगलवार को रथयात्रा  के अवसर पर भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा के विग्रह की पूजा पुरोहित के द्वारा किया गया।

पुजारी सतीश मिश्रा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भगवान जगन्नाथ का पूजन मंदिर में ही पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।मंत्रोच्चारण के साथ नेत्रदान,स्नान-ध्यान के उपरांत दिव्य श्रृंगार किया गया।तत्पश्चात भगवान को भोग अर्पित किया गया एवं आरती की गई।

कहा कि भगवान जगन्नाथ संसार का कल्याण करने के लिए पन्द्रह दिनों के अज्ञातवास के पश्चात आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भक्तों को दर्शन देने बाहर आते हैं।भक्तगण भगवान जगन्नाथ,बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का दर्शन करते हैं।जो शारीरिक एवं सांसारिक दुखों का नाश करने वाला होता है।भगवान जगन्नाथ आठ दिनों तक मौसी बाड़ी में विश्राम करने के पश्चात वापस मंदिर में आ जाते हैं।

सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सभी अनुष्ठान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।मंदिर के मुख्य द्वार पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था उपलब्ध थी।