Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बाइक भी जलकर हुई खाक

219
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : बगोदर सरिया मुख्य मार्ग के विवेक नगर के पास शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर के ढिबरा गांव निवासी दिनेश साव के 20 वर्षीय पुत्र विजय कुमार साव के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक विजय कुमार साव ढिबरा से बगोदर की ओर आ रहा था। इसी क्रम में ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में भी आग लग गई। जिसमें बाइक भी बुरी तरह से जल गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना की सूचना पर बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, उप प्रमुख सरिता साव, बगोदर मध्य जीप सदस्या सरिता देवी समेत मुखिया व अन्य प्रतिनिधि थाने पहुंचे और परिवार को हिम्मत दिया।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250