Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

यातायात पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, कई टेम्पो चालकों का कटा चालान

201
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : यातायात पुलिस इस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव ने दलबल के साथ सोमवार को शहर के सर्कस मैदान के पास वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के पहले दिन ऑटो की जांच की गई। इस दौरान बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य यातायात संबंधित कागज नहीं रहने पर टेंपो चालकों का फाइन काटा गया। साथ ही आगे से यातायात नियमों का पालन करते हुए टेंपो चलाए जाने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार 18 जनवरी से लेकर 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी और संबंधित कागजात नहीं रहने पर उनके अनुसार चालान काटा जाएगा।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250