Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

17 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर रात में भी डटे हुए भाकपा माले और इनौंस के कार्यकर्ता

197
Below feature image Mobile 320X100

गावां : सतरह सूत्री मांगो को लेकर भाकपा माले का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम लगातार तिसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ता रात भर इस कड़ाके ठंड में डटे हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश्वर यादव व संचालन इंनौस जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। तीसरे दिन के कार्यक्रम में भी विभिन्न पंचायतों से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें कहा कि क्षेत्र में अपराध व भ्रष्टाचार का तांडव मचा हुआ है। मनरेगा में खुले आम भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। आवास की स्वीकृति में बेगैर चढ़वा का काम नहीं हो रहा है। पार्टी द्वारा दिए गये मांगों पर विचार नहीं करके विभाग व प्रशासन जनता को और उग्र आंदोलन की ओर धकेल रहा है। जबतक स्थायी बीडीओ, सीओ का पदस्थापन, भीखी घाटी व पावर ग्रीड का एनओसी जैसे मुख्य मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो धरना जारी रहेगा। 30 नवम्बर तक यदि मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो एक दिसम्बर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तालाबंदी किया जायेगा। मामले को लेकर भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने भी मुख्य सचिव से बात की है।
मौक़े पर जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव, पंकज यादव, पवन चौधरी, कन्हाय राम, अशोक यादव, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, राजेश तुरी, विपीन यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250