
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक नवविवाहिता की सन्देहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका 22 वर्षीय आरती गुप्ता थी। डेढ़ माह पहले 15 जुलाई को ही उसकी शादी हुई थी। घटना को लेकर बताया जाता है कि घरेलू विवाद में आरती छत से कूद गयी। तेज आवाज सुनकर लोग निकले फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
घटना को लेकर मृतका के पिता ने दामाद और समधन पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता जमुआ के जरुआडीह निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 जुलाई को उन्होंने धूमधाम से बेटी की शादी राजेंद्र नगर के विजय राम गुप्ता के घर किया था। इसके बाद आज दो तल्ला छत से उसे मार कर फेंक दिया। पिता ने बताया कि 21 साल उन्होंने अपनी बेटी का लालन पालन किया। किसी भी सूरत में वह छत से नहीं कूद सकती थी। आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी सदलबल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की तफ्तीश की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया।