Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

रक्षाबंधन को लेकर सजीं दुकानें, राखी खरीदारी में जुटी बहनें

242
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : रक्षाबंधन पर्व में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, बहनों ने राखी की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के बाजारों की रौनक दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी। इस बार स्टोन, कुंदन और एडी की छोटी राखियों की मांग सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा भाभी के लिए लुंबा राखी, कंगन राखी और बच्चों के लिए कार्टून राखी भी खूब पसंद की जा रही है। पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुबह 6.15 बजे से लेकर 10.34 बजे शोभन योग रहेगा। घनिष्ठा योग शाम 7.40 तक रहेगा। इस योग में राखी बांधना उत्तम माना गया है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250