Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सराक जैनों ने की गुजरात के शत्रुंजय व गिरनार तीर्थों की यात्रा

648
Below feature image Mobile 320X100

मधुबन : शिखरजी स्थित राजेन्द्र धाम की ओर से आयोजित सराक तीर्थ दर्शन कार्यक्रम के तहत सैकड़ों सराक जैन यात्रियों ने गुजरात के जैन तीर्थ पालीताणा और गिरनार की सामूहिक यात्रा संपन्न की।

 

मधुबन स्थित संस्था राज परिवार और मुंबई की संस्था समकित ग्रुप द्वारा कराई गई इस सामूहिक तीर्थ यात्रा में झारखंड और बंगाल के सराक जैन समुदाय के लगभग 150 ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने गुजरात के विभिन्न जैन तीर्थ स्थानों का भ्रमण किया। ट्रेन और बस के माध्यम से कराई गई इस सामूहिक यात्रा का पूरा खर्च मुंबई के समकित ग्रुप ने उठाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

यात्रा के व्यवस्थापक अभय काका ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा थी। अधिकांश ग्रामीण सराक भाईयों और बहनों ने पहली बार जैनों के दो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल गुजरात के भावनगर जिला स्थित शत्रुंजय पालीताणा और जूनागढ़ जिला स्थित गिरनार पर्वत की यात्रा की।

इस सामूहिक यात्रा का मुख्य नेतृत्व झारखंड के बोकारो जिला के निवासी लोकेश सराक ने किया। संस्था से जुड़े सराक स्वयंसेवकों और धार्मिक पाठशाला के शिक्षकों ने यात्रा की व्यवस्था में सहयोग किया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250