Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला मनरेगा जेई, पुलिस कर रही मामले की जांच

162
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नम्बर भण्डारीडीह में गुरुवार की सुबह मनरेगा जेई का शव कमरे में पड़ा मिला। मामले की भनक लगते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पचंबा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। बता दें कि मृतक जावेद अंसारी गांवा में पदस्थापित थे और वह भण्डारीडीह में किराए के मकान में रहते थे।

 

कैसे मिली जानकारी

 

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि जेई से मिलने आज सुबह एक महिला कुछ काम से उनके पास पहुंची थी। महिला ने बताया कि आने से पहले उसने फोन भी लगाया। मगर मोबाइल स्विच ऑफ था। जिसके बाद वह सीधे उनके मकान पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा हल्का खुला रहने पर उसने अंदर झांका तो जेई अचेत पड़े थे। इसके बाद उसने हल्ला मचाया तब आस पास के लोग जुटे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

डीएसपी 2 ने पहुंच की मामले की जांच

 

मामले की सूचना पर डीएसपी 2 संतोष कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। मौके पर डीएसपी ने कहा कि आस पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली कि उन्हें बहुत तरह की शारीरिक समस्या थी। मौत का तत्काल कोई कारण नहीं दिख रहा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।  पुलिस हर चीज पर नज़र रखते हुए जांच कर रही है यदि परिवार वाले कुछ सूचना देते हैं या और भी जानकारी मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250