Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गिरिडीह से शुरू कर थाईलैंड तक का सफर : अरुण कुमार सिन्हा को मिला ऑरेंज बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड

369
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले से अपने कारोबारी सफर की शुरुआत करने वाले झारखंड के जाने-माने उद्यमी अरुण कुमार सिन्हा को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्हें रेडियो ऑरेंज इंटरनेशनल की ओर से ऑरेंज बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नवाजा गया। यह भव्य आयोजन थाईलैंड के फुकेट में आयोजित हुआ, जहां बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बताया गया कि रेडियो ऑरेंज के 13 होस्ट स्टेशनों की ओर से यह आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से चुनिंदा सफल उद्यमियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अरुण कुमार सिन्हा, राइडर ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हैं। उन्होंने गिरिडीह, हजारीबाग और रांची में छोटे पैमाने पर राइडर सिक्योरिटी कंपनी की नींव रखी थी, जो आज एक बहुराष्ट्रीय मानव संसाधन कंपनी के रूप में देशभर में जानी जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मानव संसाधन के साथ ही तकनीकी क्षेत्र में भी उनकी कंपनी की गिनती देश की अग्रणी कंपनियों में होती है। इसके अलावा उन्होंने रांची में आशी ब्रांड बेवरेज प्लांट की स्थापना कर पेय पदार्थ के क्षेत्र में भी नया मुकाम हासिल किया है। उनकी कंपनियां गुणवत्ता और नवाचार की मिसाल बन चुकी हैं।

अरुण कुमार सिन्हा की यही मेहनत, दूरदृष्टि और जुनून उन्हें आज अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है। रेडियो ऑरेंज इंटरनेशनल द्वारा सम्मानित किया जाना न केवल उनकी उपलब्धियों की पुष्टि है, बल्कि यह झारखंड और खासकर गिरिडीह के लिए भी गर्व की बात है। वे नई पीढ़ी के लिए एक सच्चे प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे हैं।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250