
गावां : भाजपा गावां व माल्डा मंडल के द्वारा पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। गावां मंडल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे। मौके पर महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एक युग पुरूष थे. विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां ऐसे महात्मा का जन्म हुआ जिन्होंने अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को झुकने पर विवश कर दिया। देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
मौके पर श्रीराम यादव, चन्द्रशेखर आजाद, अमरदीप निराला, प्रह्लाद सिंह, कांग्रेस यादव, श्रवण लाल, सौदागर साव, सहदेव साव, मनोज सिंह अशोक साव आदि उपस्थित थे।