Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गांडेय उपचुनाव : कल्पना मुर्मू सोरेन कल करेंगी नामांकन, जुटेंगे कई दिग्गज

681
Below feature image Mobile 320X100

झामुमो जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

विज्ञापन

विज्ञापन

गिरिडीह : गांडेय उपचुनाव के घोषणा के साथ ही सभी पार्टियां सीट पर जीत को लेकर जोरदार आजमाइश में लगी हुई है। 26 अप्रैल से उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अब प्रत्याशी नामांकन की प्रक्रिया में जुट गए हैं। इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवार को अपना नामांकन कराएंगी। रविवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि झामुमो और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन आज शाम को हेलीकॉप्टर से गिरिडीह आएंगी। इसके बाद सोमवार को वो अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगी। इस मौके पर सूबे के मुखिया चंपई सोरेन समेत इंडिया एलायंस के कई बड़े नेता नामांकन में शामिल रहेंगे। बताया गया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद परवाटांड़ में सभा का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही गांडेय और बेंगाबाद में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया जायेगा।

 

 

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250