
एक की स्थिति गंभीर

विज्ञापन
सरिया : गिरिडीह जिले के सरिया में जंगली हाथी की चपेट में आने से 3 ग्रामीण गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं। घटना सरिया प्रखंड के नावाडीह पंचायत के सखुवाडीह की है।
ग्रामीणों ने बताया कि 2 हाथी अहले सुबह गांव में घुस आए। इस दौरान 70 वर्षीय नीलकंठ मिस्त्री, माधो मिस्री की 48 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी और 22 वर्षीय काजल देवी हाथी के चपेट में आकर जख्मी हो गए। घटना के बाद तत्काल तीनों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जिसमें जख्मी नीलकंठ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसके हाथ और पांव में गंभीर चोट पहुंची है। हाथी के आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।