Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

वज्रपात की चपेट में आकर वृद्ध महिला व युवक की मौत, परिवार में मातम

183
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह व गावां में आसमानी कहर में एक वृद्ध महिला और युवक की मौत हो गई। हिरोडीह की घटना की बात करें तो इलाके के करिहारी गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुमा की वज्रपात से मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है लेकिन रविवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया गया कि वह गांव के टुपलाल बढ़ई के खपरैल मकान में रहती थी। शनिवार शाम को हो रहे मूसलाधार बारिश में वो बकरी को घर के अंदर बांधने गई थी। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आगई। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब रविवार की सुबह एक महिला दूध पहुंचाने गई। इस दौरान उसने शव को पड़ा देखा। जिसके बाद हो- हल्ला पर लोगों को इसकी जानकारी मिली।

वहीं दूसरी घटना गावां के लोरिया गांव की है। यहां भी शनिवार शाम हुए वज्रपात में एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय नन्हकू मरांडी खेत में काम कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आगया। नन्हकू के 4 बच्चे हैं। जिसमें 3 पुत्र और एक पुत्री शामिल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250