Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 से 25 लोगों के घायल होने की सूचना

147
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के राजपुरा में रविवार की शाम यात्रियों से भरी बस पलट गई। घटना में 20 से 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें कई की स्थिति गंभीर है। आनन – फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल को रेफर कर दिया गया है। हालांकि घायलों का वास्तविक आंकड़ा नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा जिले के सतगावां स्थित बासोडीह से विजय रथ बस गिरिडीह आ रही थी। इसी दौरान राजपुरा के पास यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक ड्राइवर ने बस ब्रेक लगा दिया। जिसके बाद बस पोल से टकराकर हरी बगेड़िया के कांटाघर के पास जाकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250