
खोरीमहुआ : भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ हीरोडीह थाना क्षेत्र के खांडीडीह में शुक्रवार से हो गया। कलश यात्रा की शुरुआत वैदिक विधि विधानों के साथ शुरू हुई। मौके पर यज्ञाचार्य पण्डित बिनोद उपाध्याय के मार्गदर्शन में वैदिक पंडितों की मंडली द्वारा मंत्रोंचार से माहौल भक्तिमय हो उठा। वहीं युवाओं की टोली ने ध्वज पताका लिये कलश यात्रा से शोभा में चार चांद लगा दिया।

विज्ञापन
यज्ञ के सफल आयोजन में कमिटी के प्रदीप सिंह, सदानन्द सिंह, बिरेन्द्र सिंह, आनन्द यादव, लक्ष्मण यादव, बंशी यादव, पंकज यादव, देवनन्दन यादव, अशोक यादव, धनेश्वर सिंह, मुरली सिंह, सरोज सिंह, परमेश्वर यादव, जिबलाल यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु लगे हुए हैं।