AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महुआ चुनने गयी दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला,जेठानी को बचाने के लिए भालू से डटकर लड़ी देवरानी

तिसरी : महुआ चुनने गयी दो महिलाओं पर गुरुवार की अहले सुबह जंगली भालू ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। तीसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंडीह पंचायत के खेतो गांव में छोटू टुडे की पत्नी सरिता सोरेन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 13, 2023 Apr 13 45 Views
Share

तिसरी : महुआ चुनने गयी दो महिलाओं पर गुरुवार की अहले सुबह जंगली भालू ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। तीसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंडीह पंचायत के खेतो गांव में छोटू टुडे की पत्नी सरिता सोरेन और विजय टूटू की पत्नी जस्मिता मुर्मू महुआ चुने जंगल गई थी, तभी जंगली भालू ने सरिता टुडू पर अचानक हमला कर दिया, भालू के हमला से अपनी गोतनी सरिता सोरेन को बचाने के लिए जस्मिता मुर्मू भी भालू से उलझ पड़ी। जिससे जस्मिता मुर्मू भी मामूली रूप से जख्मी हो गई, बाद में हो-हल्ला सुनकर आस पास महुआ चुन रहे ग्रामीण के जुटने के बाद भालू वंहा से भाग गया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल सरिता सोरेन और जस्मिता मुर्मू को किसी तरह घर लाया। उसके बाद उसे निजी वाहन से तीसरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया। घटना की सूचना मीलने पर थानसिंडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी वन विभाग को दी।मदन यादव ने वन विभाग से भालू के हमले में गंभीर रुप से घायल सरिता सोरेन और जस्मिता मुर्मू को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories