
गावां : गावां बाजार स्थित ब्रजेश बरनवाल (रिंकू) के आवास पर रविवार को बरनवाल महिला समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समाज सेवा में रुचि रखने वाली महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर नीलम बरनवाल ने बताया कि महिलाओं को संगठित कर एक जुटता का परिचय व समाज में महिलाओं को आगे लाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में महिला संगठन बनाकर उसे नियमित रूप से चलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
महिलाओ ने सर्वसम्मति से तय किया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि अगली बैठक में संगठन विस्तार कर संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदों का भी चयन कर लिया जाएगा। मौके पर सरिता देवी, अंजना बर्णवाल, नीतू बर्णवाल, पूजा देवी, कंचन देवी, सुनीता देवी, ज्योति बर्णवाल, आशा देवी, बबली बर्णवाल, उषा देवी, जुली देवी, ललिता देवी, बेबी देवी, मंजू देवी, प्रमिला देवी, सिंधु देवी, ज्योत्स्ना बाला रेणु, बिंदु देवी, गुड़िया देवी, रेखा देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।