AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झगड़े के बाद ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर ड्राइवर को वाहन से कुचला,ड्राइवर की मौके पर हुई मौत

तिसरी : थाना क्षेत्र के तिसरी पुल के पास बुधवार की अहले सुबह ट्रक ड्राइवर और कंटेनर ड्राइवर के बीच बहसबाजी की घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर ड्राइवर को अपने ट्रक से कुचल कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद तत्काल तीसरी पुलिस हरकत में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 5, 2023 Apr 5 44 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के तिसरी पुल के पास बुधवार की अहले सुबह ट्रक ड्राइवर और कंटेनर ड्राइवर के बीच बहसबाजी की घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर ड्राइवर को अपने ट्रक से कुचल कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद तत्काल तीसरी पुलिस हरकत में आई और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए ट्रक ड्राइवर को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि तीसरी -गिरिडीह मुख्य मार्ग में तीसरी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक और कंटेनर आपस में सट गए थे।

इस कारण दोनों वाहनों के ड्राइवरों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई लेकिन बहस बाजी इतनी बढ़ी कि ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर ड्राइवर को रौंदते हुए अपने ट्रक को लेकर फरार हो गया। मृतक ड्राइवर नवादा के अमवा निवासी सुदामा राजवंशी बताया जा रहा है। फिलहाल तीसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories