AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आइसेक्ट कौशल केन्द्र में प्लेसमेंट ड्राइव और स्टार एल्युमिनाई मीट का किया गया आयोजन

गिरिडीह : झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के ट्रेनिंग पार्टनर आइसेक्ट के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र (मेगा स्किल सेन्टर) परियाना गिरिडीह में प्लेसमेंट ड्राइव कम स्टार एल्युमिनाई मीट का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पाकर अपने जीवन को सफल बना रही छात्राओं को सम्मानित किया गया और प्रशिक्षण लिए हुए

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 16, 2025 Apr 16 63 Views
Share

गिरिडीह : झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के ट्रेनिंग पार्टनर आइसेक्ट के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र (मेगा स्किल सेन्टर) परियाना गिरिडीह में प्लेसमेंट ड्राइव कम स्टार एल्युमिनाई मीट का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पाकर अपने जीवन को सफल बना रही छात्राओं को सम्मानित किया गया और प्रशिक्षण लिए हुए छात्र/छात्राओं के जीवन को सफल बनाने के लिए स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 120 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इस ड्राइव में 2 कम्पनी जय भवानी एसोसिएट एवं शक्ति इन्फ्रा, तमिलनाडु ने भाग लिया जिसमें कुल 86 छात्र/छात्राओं को नियोक्ता के दवारा शॉर्टलिस्ट किया गया। साथ ही माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर के प्रतिनिधियों ने भी छात्र / छात्राओं को सम्बोधित किया। इस दौरान JSDMS के UNDP प्रोजेक्ट असिस्टेंट दीपक पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र- छात्राओं को प्लेसमेंट में जाने के लिए मोटिवेट किया और मार्गदर्शन दिया।

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में सम्मानित स्टार एलमुनी में रितु कुमारी, कंचन कुमारी, मीना किस्कू, सेलिना मरांडी, रवीना मरांडी, शिवानी सिंह, ममता कुमारी, मैमून परवीन ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को अपनी सफलता का श्रेय कौशल प्रशिक्षण संस्थान को दिया। अपनी पूरी यात्रा के बारें में बताते हुए उन्होंने कहा कि आइसेक्ट से प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्मस्ट्रांग निटिंग मिल्स और के पी आर और विस्ट्रोन, तिरुपुर, तमिलनाडु, बंगलौर में टेलर & तकनीशियन के पद पर पिछले आठ महीने से काम कर रही है और अपना परिवार चला रही है। कंपनी के द्वारा जो सैलरी उन्हें मिल रही है उससे अपने परिवार का भरण पोषण कर पा रही है जिससे उनको आत्मसंतोष मिल रहा है। अभी वे सभी छुट्टियों पर घर आई है और परिवार के साथ अपनी ख़ुशी बांट रही है। सभी ने आइसेक्ट और झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसायटी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में JSDMS तथा आइसेक्ट के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया और बाकी लोगों को भी इन छात्राओं से सिखने की अपील की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories