#Giridih_headlines 30 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih_Headlines

 

  • निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी में सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप वैन की टैंकलोरी से टक्कर, एक की मौत, 2 घायल.

 

  • मारवाड़ी सम्मेलन की पहल, लॉकडाउन को लेकर सड़क पर डटे पुलिस जवानों के बीच छाता, बिस्किट व पानी का किया गया वितरण.

 

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने की प्रेसवार्ता, कोरोना से बचाव को लेकर किये जा रहे कार्यों की दी विस्तृत जानकारी.

 

  • उपायुक्त ने कहा छोटे-छोटे मसलों पर आ रही है लोगों की शिकायत, अभी नहीं दें इन सब पर ध्यान. मिलजुलकर रहे लोग.

 

  • महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य.

 

  • लॉकडाउन में जरुरतमंदों की मदद को शिक्षक भी आये आगे, शिक्षक मुन्ना कुशवाहा व वीरू कुमार के नेतृत्व में करहरबाड़ी में 10 परिवारों के बीच किया गया 15 दिनों के खाद्यान्न का वितरण, कहा आगे भी जारी रहेगा सहयोग.

 

  • पचंबा थाना के बाहर खुला कम्युनिटी कीचन, गरीबों को मिलना शुरू हुआ भोजन, सोशल डिस्टेंस का किया जा रहा पालन.

 

  • कोरोना से बचाव को लेकर जारी है माले और कैंपस ग्रुप ट्रस्ट की मुहिम, जगह जगह पर किया जा रहा मास्क का वितरण, राजेश सिन्हा ने कहा ग्रामीण इलाकों में है जागरूकता और मास्क बांटने की जरूरत, आगे आये लोग.

 

  • कोरोना से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे पैंसनर्स, झारखंड पेंशन कल्याण समाज ने लिया निर्णय, 15 हजार तक पेंसन वाले 2 सौ रुपये तथा 15 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले 500 रुपये देंगे दान, अशोक सिंह ने दी जानकारी.

 

  • भाजपा नेता सह समाजसेवी विनय सिंह ने जिला आपदा राहत कोष में दी मदद, एनडीसी को सौंपा 25 हजार रुपये का चेक.

बाहर से लौटने पर घर जाने की इजाजत नहीं, क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने का आदेश

बाहर से लौटने पर घर जाने की इजाजत नहीं, क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने का आदेश

गिरिडीह : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन गिरिडीह पूरी तरह सजग एवं तैयार है।कोरोना वायरस … Read more

#Giridih_headlines 29 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih-Headlines

 

  • शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो पहुंचे डुमरी, एफसीआई गौदाम पहुंच अनाज आवंटन का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

 

  • मंत्री जगरनाथ महतो ने डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा से की बातचीत, लॉकडाउन में की गई व्यवस्था को लेकर ली जानकारी, दाल-भात केंद्र की संख्या बढ़ाने का दिए निर्देश.

 

  • डुमरी मार्केटिंग ऑफिसर को शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, देर से पहुंचे थे एमओ.

 

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

 

  • लॉकडाउन को लेकर प्रभा डेयरी और गिरिडीह प्रेस क्लब की संयुक्त पहल, जरूरतमंदों के बीच शुरू किया गया दूध का वितरण.

 

  • तीसरी में लगातार जारी है दूसरे राज्यों में काम कर लौटने वालों का सिलसिला, लोगों में भय का माहौल, समाजसेवी नरेश यादव ने की प्रशासन से बाहर से लौटे लोगों की जांच की मांग.

 

  • डुमरी प्रखंड स्थित लक्ष्मणटुंडा पंचायत की पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी की सराहनीय पहल, खुद से मास्क बनाकर कर रही है ग्रामीणों के बीच वितरण.

 

  • लॉकडाउन में मदद को लेकर आगे आया समाजसेवी वर्ग, वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर वार्ड नम्बर 16 समेत आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों के बीच पहुंचाया खाद्यान्न, वहीं रोटरी गिरिडीह सदस्यों द्वारा 2 सौ घरों में पहुंचाई गई आवश्यक सामग्री, इधर कुछ युवाओं ने गरीबों और पुलिस कर्मियों के बीच किया नास्ते के पैकेट का वितरण, तो बगोदर जीटी रोड में इमरजेंसी में चल रहे वाहन चालकों को दिया जा रहा खाने का पैकेट.