TOP BANNER
Sponsored

आदिवासी छात्रों को पुराने जर्जर भवन से निकाले जाने पर छात्रों में रोष, किया छात्रावास बनाने की मांग

गावां : गावां ब्लॉक परिसर में रह रहे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आदिवासी छात्रों को पुराने भवन से बाहर निकाले जाने पर छात्रों में रोष है, सभी छात्रों ने छात्रावास की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाया है। आदिवासी छात्रों ने बताया कि हम सभी छात्र अत्यंत सुदूरवर्ती से आते हैं, जहां उच्च शिक्षा की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 20, 2021 Dec 20 31 Views
Share

गावां : गावां ब्लॉक परिसर में रह रहे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आदिवासी छात्रों को पुराने भवन से बाहर निकाले जाने पर छात्रों में रोष है, सभी छात्रों ने छात्रावास की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाया है। आदिवासी छात्रों ने बताया कि हम सभी छात्र अत्यंत सुदूरवर्ती से आते हैं, जहां उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण हमलोग उच्च शिक्षा के लिए गावां ब्लॉक परिसर स्थित पुराने भवन में रहकर पढ़ाई कर थे, लेकिन नए भवन निर्माण को लेकर हम लोगों को भवन से बाहर निकाल दिया गया है। सभी छात्रों ने बताया कि गावां में रह कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर कुछ अच्छा करने की सोच है और अपने समाज का नाम रौशन करना है। सभी छात्रों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों से एक छात्रावास का निर्माण कराने की मांग किया ताकि सुगमता पूर्वक गावां में रह कर उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर सके।

समाजसेवी विकास राम उर्फ रंजीत ने बताया कि आदिवासी छात्रों को भवन से बिना व्यवस्था किए निकाल देना बहतु ही दुर्भाग्यपूर्ण की बात है। उन्होंने बताया कि छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा उक्त छात्रों के लिए आदिवासी छात्रावास का निर्माण किया जाए ताकि छात्रों की समस्याओं का निजात मिल सके, उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद और स्थानीय प्रशासन से इन छात्रों की समस्या का निजात की मांग की और जल्द ही छात्रावास का निर्माण कराने का मांग किया।
*रिपोर्टर : सागर गुप्ता*

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories