TOP BANNER
Sponsored

5 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत, किया गया शैक्षिक सर्वेक्षण

गिरिडीह: स्कॉलर बी.एड.कॉलेज, गिरीडीह के एन.एस.एस. के बैनर तले साक्षरता विकास, कोविड से बचाव के उपाय , और ज्वलंत मुद्दों से संबंधित जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोतीलेदा गांव के बरमसिया इलाक़े को गिरिडीह के द्वारा गोद लिया गया। महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में स्वयंसेवकों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 20, 2021 Dec 20 39 Views
Share

गिरिडीह: स्कॉलर बी.एड.कॉलेज, गिरीडीह के एन.एस.एस. के बैनर तले साक्षरता विकास, कोविड से बचाव के उपाय , और ज्वलंत मुद्दों से संबंधित जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोतीलेदा गांव के बरमसिया इलाक़े को गिरिडीह के द्वारा गोद लिया गया।

महाविद्यालय की उप-प्राचार्या
डॉ शालिनी खोवाला ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका होती है।

NSS के तत्वावधान में आज कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने प्रथम दिन ग्रामीणों से बातचीत की और उनके बीच जाकर वहां के शैक्षिक स्तर को जानंने के लिए एक शैक्षिक सर्वे किया। लोगों को प्रशिक्षुओं ने अपने उद्देश्य को वहाँ के लोगों को बताया कि कैसे हम सभी मिलकर यथासंभव इस गांव के ग्रामीणों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कुछ प्रयास करना चाहते है। प्रशिक्षुओं ने काफी जोश और उत्साह के साथ उनके बीच जाकर उनसे जानकारियां जुटाई।

MIDDLE
Sponsored

प्रशिक्षु छः समूह बनाकर ग्रामीणों के बीच घर घर जाकर उन सब को जागरूक करने का काम किया। ग्रामीण भी काफी उत्साहित दिखे कि इतने अच्छे सकारात्मक पहल महाविद्यालय के द्वारा किया जा रहा है और उन्होंने भी बातचीत कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस यूनिट वन के कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु शेखर जम्मैयार, सहायक व्याख्याता राजेंद्र प्रसाद, अजय कुमार रजक, मनीष जैन समेत प्रशिक्षु रोहित कुमार पांडे, कुमारजीत, अनिकेत, आशुतोष , अमित पांडेय, विक्रम, मोईंन अंसारी, स्नेह ,अश्विनी ,संतोष, संगीता कुमारी, बरनजीत कौर, संजू कुमारी,अमन सेठ,संजय, रोबिन , विक्रम, विजय, मुजाहिद आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories