TOP BANNER
Sponsored

झारखंड में सरपंच और पंच का भी हो चुनाव – आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति की एक बैठक धनबाद में आप के प्रदेश संयोजक डी.एन.सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में प्रदेश कमेटी, सभी जिला के जिला प्रभारी, जिला संयोजक व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 19, 2021 Dec 19 37 Views
Share

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति की एक बैठक धनबाद में आप के प्रदेश संयोजक डी.एन.सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में प्रदेश कमेटी, सभी जिला के जिला प्रभारी, जिला संयोजक व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक डीएनसिंह ने कहा कि झारखंड निर्माण के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी गाँव गाँव में सदस्यता अभियान चलायेगी। झारखंड आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड जिन सपनों के साथ अलग हुआ था वो सपना आज भी अधुरा है। श्री सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड की राजनीति बदलने आये हैं । आप के कार्यकर्ता गरीबों की आवाज बनें । कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति एक प्रस्ताव पारित किया गया कि झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था में सरपंच और पंच का भी चुनाव किया जाना चाहिए । झारखंड सरकार पंचायती राज अधिनियम में इसके लिए संसोधन करे । सरपंच और पंच के चुनाव से न्यायालय में बढ़ते मुकदमों की संख्या भी कम होगी । बैठक में सर्वसम्मति से यह भी पारित किया गया कि झारखंड में होने वाले हर चुनाव आम आदमी पार्टी चुनाव लडेगी । प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर कैम्प लगाया जाएगा। प्रदेश सचिव आबिद अली ने कहा कि सदस्यता अभियान का हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी ।
प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। दिल्ली सरकार के बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार, कृषि और अन्य माॅडल को झारखंड के गाँव गाँव तक पहुँचाया जायेगा।
बैठक को आम आदमी पार्टी के कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण, केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत, हरेंद्र नाथ चौबे, यास्मीन लाल, सचिदानंद पांडेय, व्यास उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर, मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव भास्कर सुमन, युवा नेता अमरेश सिंह, ताला हाँसदा, राजेश सिंह, मंटू पाण्डेय, मनीष चौधरी, सूबेदार एस. एन. सिंह,कैलाश उराँव, बिपुल राम, दामोदर यादव , सागर चौधरी नितीश कुमार , मनोहर वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories