AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चार माह से नहीं मिला रहा है चौकीदारों का वेतन, सीओ को आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कोई पहल

गावां : गावां थाना में पदस्थापित चौकीदारों का चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे चौकीदारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। मामले को लेकर चौकीदारों ने एक सप्ताह पूर्व अंचलाधिकारी को आवेदन देकर पहल की मांग की थी। लेकिन आवेदन देने के बाद भी कोई पहल नहीं किया गया।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना में पदस्थापित चौकीदारों का चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे चौकीदारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। मामले को लेकर चौकीदारों ने एक सप्ताह पूर्व अंचलाधिकारी को आवेदन देकर पहल की मांग की थी। लेकिन आवेदन देने के बाद भी कोई पहल नहीं किया गया। चौकीदार नवीन कुमार यादव ने बताया कि बीते अगस्त माह से गावां थाना में पदस्थापित सभी चौकीदारों का वेतन नहीं मिला है। इससे उनलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। कहा कि यहां पर पदस्थापित चौकीदारों की कोई और अन्य इनकम का स्रोत नहीं है जिससे वह सभी परिवार को चला सके। वेतन नहीं मिलने से उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई में भी समस्या आने लगी है। विद्यालय से भी लगातार बच्चों की फीस मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

कहा कि शीघ्र ही जिला प्रशासन द्वारा मांगों को पूरा नहीं करने पर यहां के चौकीदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मौके पर उमेश कुमार निराला, सुरेंद्र राउत, राम प्रसाद राउत, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, धनेश्वर कुमार, रामनरेश कान्दू, रूप नारायण यादव समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories