AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महज एक माह में ही ध्वस्त हो गई पीसीसी सड़क, भ्रष्टाचार की खुली पोल

गावां : गावां प्रखंड स्थित अमतरो पंचायत के अहराय गांव में विधायक मद से बनी सडक़ बनने के एक महीने बाद ही कई जगह टूटकर ध्वस्त होने लगी है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं विधायक मद से बनाई गई यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित अमतरो पंचायत के अहराय गांव में विधायक मद से बनी सडक़ बनने के एक महीने बाद ही कई जगह टूटकर ध्वस्त होने लगी है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं विधायक मद से बनाई गई यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लाखों की लागत से बनी ये सड़क महज एक महीने के भीतर ध्वस्त होने लगी है। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वभाविक है। इससे स्थानीय लोगों में काफी नराजगी है। अहराय इमामबाड़ा से देवी मंडा तक जाने वाली सडक़ में मिट्टी, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई का कार्य एक स्थानीय ठेकेदार द्वारा कराया गया है। जिसकी प्राक्कलन राशि दो लाख से अधिक है। सड़क बनने के महज एक महीने में ही जगह जगह टूटने लगी है। स्थिति अगर यही रहा तो बहुत जल्द ही पूरी सडक़ ध्वस्त भी हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा विभागीय नियम के विपरीत मानकों की जमकर अनदेखी की गई और घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया गया था। जिसके कारण सडक निर्माण के एक महीने के बाद ही पीसीसी सडक ध्वस्त हो गई है।

इस बाबत कनीय अभियंता दशरथ शर्मा ने बताया कि उक्त स्थल पर पीसीसी सड़क का जांच करने गए थे। ठेकेदार ने बताया कि ढलाई के समय ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे सड़क टूटने की बात सामने आई है। कहा कि उक्त सड़क को पुनः बनवा कर ठीक करा दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories