AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शॉर्ट सर्किट से राशन दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, एक घायल

गावां : गावां थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव में राजेंद्र साव की राशन दुकान में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दुकानदार के भाई धमेंद्र साव मामूली रूप से घायल हो गए, वहीं पूरा दुकान जल जाने के कारण उन्हें लाखों की क्षति पहुंची है। घटना के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव में राजेंद्र साव की राशन दुकान में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दुकानदार के भाई धमेंद्र साव मामूली रूप से घायल हो गए, वहीं पूरा दुकान जल जाने के कारण उन्हें लाखों की क्षति पहुंची है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि जब वे दुकान में बैठे थे उसी समय शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसके बाद अचानक आग लग गया। जब तक उनका ध्यान आग पर गया तब तक यह पूरी तरह से फैल चुका था। किसी तरह वे लोग अपनी जान बचाकर निकले और हो हल्ला करने लगे। जिसे सुनकर आस पास के लोगों ने पानी डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया और उनके भाई को वहां से गंभीर परिस्थिति में बाहर निकाला। इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि दुकान में आग लगने की वजह से उन्हें काफी क्षति पहुंची है। एक और जहां दुकान के गल्ले में रखे लगभग दो लाख रुपए नगद जल गए वहीं दुकान के फ्रीज, राशन आदि को मिलाकर लगभग 5 लाख की क्षति पहुंची है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories