TOP BANNER
Sponsored

ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, एएनएम की मौत

पति व बेटी घायल जमुआ – गिरिडीह मुख्य मार्ग के चंदा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में गांवां सीएचसी में पदस्थापित एएनएम डोली कुमारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एएनएम ड्यूटी से वापस लौट पति दिलीप दास और 3 वर्षीय बेटी दिव्या के साथ बाइक से गिरिडीह जा रही

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 17, 2021 Dec 17 34 Views
Share

पति व बेटी घायल

जमुआ – गिरिडीह मुख्य मार्ग के चंदा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में गांवां सीएचसी में पदस्थापित एएनएम डोली कुमारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एएनएम ड्यूटी से वापस लौट पति दिलीप दास और 3 वर्षीय बेटी दिव्या के साथ बाइक से गिरिडीह जा रही थी। इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर में वह मुंह के बल सड़क पर गिर गई।जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गयी।

 

 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को ऑटो से जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने डोली कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति और बेटी को आंशिक चोट आई है। मृतका धनवार थाना क्षेत्र के डोरंडा पंचायत के कोयरीडीह की रहने वाली थी। खबर लिखें जाने तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजें जाने की तैयारी में थी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं परिजन थाना पहुंच चुके थे।

रिपोर्ट : विकास यादव

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories