गावां : गावां प्रखंड स्थित माल्डा और गावां पंचायत में धान अधिप्राप्ति पैक्स केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। मौके पर उपस्थित दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अब इस पंचायत के किसानों के साथ पंचायत के आसपास के लोगों को धान बेचने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 2050 रुपए प्रति क्विंटल धान लिया जा रहा है। साथ ही किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी किसान धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही सरकारी मूल्य पर बेचें, बिचौलियों के हाथ औन-पौने दाम पर धान न दें।
मौके पर कई जिप सदस्य राजेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार, दिनेश पांडेय, अजय साव, राजन सिंह, अनिल राम, अजीत शर्मा, शमशाद खान, मनोज सिंह समेत कई उपस्थित थे।
धान पैक्स केंद्र का जिप सदस्य ने किया उद्घाटन
गावां : गावां प्रखंड स्थित माल्डा और गावां पंचायत में धान अधिप्राप्ति पैक्स केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। मौके पर उपस्थित दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अब इस पंचायत के किसानों के साथ पंचायत के आसपास के लोगों को
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







