AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेविकाओं ने पर्यवेक्षिका पर प्रखंड मुख्यालय में शौचालय बंद रखने का लगाया आरोप, बीडीओ से पहल की मांग

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए महिला शौचालय बंद रहने से वहां के कर्मियों सहित आने जाने वाली महिलाओं के लिए काफी परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार बंद रह रहे महिला शौचालय और इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को सेविकाओं ने विरोध जताया है। मौके पर उपस्थित कई


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए महिला शौचालय बंद रहने से वहां के कर्मियों सहित आने जाने वाली महिलाओं के लिए काफी परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार बंद रह रहे महिला शौचालय और इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को सेविकाओं ने विरोध जताया है। मौके पर उपस्थित कई सेविकाओं ने बताया कि उन्हें प्रखंड मुख्यालय में कई कार्य करने पड़ते है जिसके कारण उनका प्रखंड मुख्यालय आना जाना लगा रहता है। ऐसे में वहां बनाए गए महिला शौचालय बंद रहने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेविका संजू देवी ने कहा कि कई बार उनके द्वारा शौचालय में लटके ताले को खुलवाने की मांग भी पर्यवेक्षिका अनिता यादव से की गई मगर उन्हें यह कह कर टाल दिया जा रहा है कि यह शौचालय आप लोगों के लिए नही बनाया गया है। ऐसे में स्थिति यह है कि जब महिलाएं प्रखंड कार्यालय में हों और उन्हें शौच के लिए जाना हो तो वे कहां जाए। इसलिए उन्होंने मांग किया है कि प्रखंड कार्यालय में बनाए गए इस महिला शौचालय को बंद रखने की जगह खोल दिया जाए जिससे सभी महिलाओं को परेशानी से मुक्ति मिल सके। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय में सब का अधिकार है। यह शौचालय किसी एक के लिए नहीं बनाया गया है।

सभी महिलाओं के हित के लिए बनाया गया है। मामले की जांच कर शौचालय में लगे ताले को खुलवा दिया जाएगा।
मौके पर संजू देवी, गुलशन आरा, संयुक्ता देवी, ज्योति देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, आरती कुमारी, कल्याणी पांडेय, कंचन देवी, रेखा देवी, चंचला देवी समेत सभी कई सेविकाएं मौजूद थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories