AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर से सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र व्यापी फिल्म महोत्सव की शुरुआत

फिल्मों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जायेगा जागरूक- ओमप्रकाश पाल गावां : प्रखंड में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी फिल्म महोत्सव का आयोजन शुरू होने जा रहा है जो पूरे एक माह तक चलेगा। जिसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रेरणादायी फिल्मों का प्रदर्शन कर उस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिल्मों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जायेगा जागरूक- ओमप्रकाश पाल
गावां : प्रखंड में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी फिल्म महोत्सव का आयोजन शुरू होने जा रहा है जो पूरे एक माह तक चलेगा। जिसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रेरणादायी फिल्मों का प्रदर्शन कर उस पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। गावां प्रखंड के सभी बाल मित्र गांवों में भी यह फ़िल्म महोत्सव चलेगा और गांव-गांव मे फिल्मे दिखाई जायेगी। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक ओमप्रकाश पाल ने फिल्मोत्सव के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि ” जन जागरूकता पैदा करने का सशक्त माध्यम होती हैं अच्छी फिल्मे। फिल्मों के माध्यम से बच्चों को उनकी शिक्षा, सुरक्षा के प्रति अधिकारों के बारे में जागरूक किया जायेगा। ओमप्रकाश ने बताया कि फ़िल्म का प्रदर्शन झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों के बाल मित्र ग्रामो, विद्यालयों ,पंचायत भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जाएगा, तथा अंत मे फ़िल्म के माध्यम से बच्चों की शिक्षा,सुरक्षा व अधिकारों पर परिचर्चा किया जाएगा जिससे सामाजिक जागरूकता पैदा हो सके। फिल्मोत्सव के दौरान “झलकी, स्टेनली का डब्बा, नील बटे सन्नाटा, द प्राईस ऑफ फ्री, तारे जमीन पर आदि फिल्मे दिखाई जाएगी।ओमप्रकाश पाल ने बताया कि फिल्मोत्सव की शुरुआत का दिन 10 दिसंबर इसलिए चुना गया है क्योंकि 10 दिसम्बर को ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। साथ ही यह दिन न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, न्यायपूर्ण दुनिया व बालमित्र समाज मे विश्वास रखने वाले लोगों के लिए गौरव का भी दिन है। क्योंकि इसी दिन आदरणीय श्री कैलाश सत्यार्थी जी को बच्चों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म महोत्सव का समापन 11 जनवरी को होगा जो श्री कैलाश सत्यार्थी जी का जन्मदिन है, जिसे बच्चे ‘सुरक्षित बचपन दिवस ‘ के रूप में मनाते हैं।
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गावां में फ़िल्म महोत्सव की शुरुआत सेरुआ पंचायत भवन में ग्रामीणों एवं बच्चों को फिल्म दिखा कर किया जायेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories