TOP BANNER
Sponsored

स्थायी बीडीओ और सीओ समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सतरह सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा का अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव एवं संचालन इंनौस जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव नें किया। मौके

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 27, 2021 Nov 27 17 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सतरह सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा का अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव एवं संचालन इंनौस जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव नें किया। मौके पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं वरिष्ट नेता राजकुमार यादव उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि पार्टी के द्वारा स्थायी बीडीओ, सीओ देनें की मांग व गावां थानेदार सूरज कुमार को बर्खास्त करने, एमएसपी देने की गारंटी, भीखी घाटी एवं गदर पॉवर ग्रिड को वन विभाग द्वारा एनओसी देने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से ही घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें कहा कि मोदी सरकार में आम जनता पैट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से त्रस्त है। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गयी है। गरीब मजदूर किसान व दलितों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। प्रखंड मुख्यालय में खुलेआम लूट की खुली छूट मची हुई है। बीपीओ और बीडीओ द्वारा पशुशेड के नाम पर दिनदहाड़े पैसा लिया जा रहा है और यहां के आला अधिकारियों हाथ पर हाथ धरकर बैठा हुआ है। कहा कि यदि हमारी मांगो को पूरी नहीं की गई तो 01 दिसंबर को भाकपा माले के नेतृत्व में हजारों-हजार की संख्या में लोग पहुंचकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ताला मार दिया जाएगा। कार्यक्रम को अशोक मिस्त्री, सकलदेव यादव, अकलेश यादव, अमित बरनवाल,रंजीत राम, पवन चौधरी, प्रदीप कुमार आदि ने संबोधित किया जबकि मौके पर नरेश राणा, अशोक यादव,जीतेन्द्र कुमार, जासो देवी, मालती देवी, मीणा देवी, कुंती देवी, शांति देवी, अकलेश यादव, फुलेश्वर विश्कर्मा, मनोज यादव उर्फ़ सिटन गांधी यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories