TOP BANNER
Sponsored

जागो फाउंडेशन द्वारा संविधान स्थापन दिवस पर बच्चों के बीच किया गया कार्यक्रम

गावां : शुक्रवार को संविधान स्थापना दिवस, पर जागो फाउंडेशन ने शीशम परियोजना के तहत संविधान की प्रस्तावना, कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में बाल-मंच के बच्चों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस संबंध में बच्चों ने संविधान के पालन के समर्थन और बाल विवाह के विरुद्ध में शपथ ली। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 26, 2021 Nov 26 42 Views
Share

गावां : शुक्रवार को संविधान स्थापना दिवस, पर जागो फाउंडेशन ने शीशम परियोजना के तहत संविधान की प्रस्तावना, कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में बाल-मंच के बच्चों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस संबंध में बच्चों ने संविधान के पालन के समर्थन और बाल विवाह के विरुद्ध में शपथ ली। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय शासकीय अध्यापक श्री सुरेंद्र यादव ने बच्चों के बीच संविधान की मुख्य बातों को साझा करते हुए संविधान के प्रारूप समिति और इसके लागू होने के पीछे की विभिन्न प्रक्रियाओं को बारीकी से समझाया। वहीं विद्यालय के शिक्षक सरजू राउत ने भी बच्चों को देश के संचालन में संविधान की भूमिका को बताते हुए संविधान की महत्वपूर्ण बातों को रखा। कार्यक्रम में जागो फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को अन्य बाल अधिकार संबंधी जानकारी और संविधान के संदर्भ में बातों को रखा गया। कार्यक्रम में मंच संचालन मध्य विद्यालय साख की छात्रा स्वाति सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में जागो फाउंडेशन के कार्यकर्ता अजय पाठक अरविंद राणा, शंकर प्रजापति, सोनू मिस्त्री, मुस्कान सोनी,सोनम कुमारी, राजेश, प्रदीप, रानी मुर्मू, मधु कुमारी शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories