AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अज्ञात वाहन ने सड़क पार करती महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम गिरिडीह : जिले के पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग के घोरंजो में रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कोडरमा स्थित सतगावां के माधोपुर निवासी 65 वर्षीय दुखनी देवी के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपनी नातिन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह : जिले के पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग के घोरंजो में रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कोडरमा स्थित सतगावां के माधोपुर निवासी 65 वर्षीय दुखनी देवी के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपनी नातिन की ससुराल घोरंजो आई थी। रविवार की शाम सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए पचम्बा जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर जमुआ सीओ द्वारिका बैठा, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास सदलबल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को आश्वासन देकर सड़क से जाम हटवाया। मौके पर थाना प्रभारी द्वारा 6 हजार नगद व प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा 4 हजार नगद मृतिका के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिया गया। साथ ही हरसंभव सरकारी प्रावधान के तहत मृतका के आश्रितों को लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories