TOP BANNER
Sponsored

ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन एसपी के नाम लिख थानेदार को हटाने का किया मांग

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ मुसहरी टोला के चिंतामन रविदास का 18 वर्षीय पुत्र सोनू रविदास रविवार शाम गावां बाजार से अपना घर सेरूआ जाने के दौरान बीच रास्ते से लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद नही मिलने पर रविवार देर रात गावां थाना में आवेदन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 19, 2021 Nov 19 49 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ मुसहरी टोला के चिंतामन रविदास का 18 वर्षीय पुत्र सोनू रविदास रविवार शाम गावां बाजार से अपना घर सेरूआ जाने के दौरान बीच रास्ते से लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद नही मिलने पर रविवार देर रात गावां थाना में आवेदन देकर लापता होने की शिकायत दर्ज किया था। जिसके बाद गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार ने उसके परिजनों को उल्टा डाट फटकार कर उसे घर यह कह कर भेज दिया था कि आपका बेटा कंही लड़की लेकर गया होगा कल तक शादी कर के वापस आ जायेगा लेकिन दूसरे दिन सोमवार को गावां सेरूआ सिमर बाबा के नजदीक बाइक मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर थानेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने घटनास्थल पर पहुँच कर परिजनों को समझाया और जाम को हटाया गया।

पुनः शुक्रवार की सुबह सोनू रविदास का शव सेरूआ नदी के किनारे झाड़ी में मिलने के बाद हजारो ग्रामीणों ने गावां थाना गेट पर गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा और गिरीडीह पुलिस अधीक्षक के नाम एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन लिखकर थाना प्रभारी को हटाने का मांग करते हुए। खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो को आवेदन सौपा। गावां थाना गेट पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव पहुँचे और ग्रामीणों के शिकायत पर उन्होंने भी कहा कि गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार पर लगातार आरोप मिलता है कि गावां थाना में गरीबो का नही सुना जाता है। एसपी से मांग करते है कि जल्द से जल्द गावां थाना प्रभारी को गावां से हटाया जाए। और सोनू के हत्यारे को फाँसी की सजा सुनाई जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories