TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी में हुआ ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग एक्टिविटीज का आयोजन

गिरिडीह : गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। छात्रों ने अपने पोस्टर के माध्यम से गुरु नानक देव के संदेशों को जन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 19, 2021 Nov 19 40 Views
Share

गिरिडीह : गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। छात्रों ने अपने पोस्टर के माध्यम से गुरु नानक देव के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया और बताना चाहा कि हमें अपने मन की बुराइयों को दूर कर, उसे सत्य ईमानदारी एवं सेवा भाव से प्रकाशित करना चाहिए। साथ ही केश, कंघा, कच्छा, कड़ा और कृपाण जैसे खालसा पंथ के पांच प्रतिकात्मक ककारो की महत्ता को भी दर्शाया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने कार्तिक पूर्णिमा प्रकाश पर्व एवं गुरु नानक जयंती की सबको शुभकामना देते हुए कहा कि गुरुनानक जी अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबन्धु – सभी के गुण समेटे हुए थे। इस कार्यक्रम से छात्र गुरु देव के व्यक्तित्व के विभिन्न पक्षों को जानेंगे और जीवन में अनुसरण कर उनके संदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त अनेक बुराईयों को दूर करने का प्रयास करेंगे। इस आंनलाइन गतिविधि कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories