AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लापता युवक की मुख्य हत्यारोपी समेत 5 गिरफ्तार, DSP ने दी मामले की जानकारी

गावां : शुक्रवार की सुबह छह दिनों से लापता युवक सोनू रविदास का शव सेरुआ नदी में गड़ा हुआ पुलिस ने बरामद किया है। बताया गया कि लापता युवक के पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक के निशानदेही के आधार पर शव को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस की गठित टीम पांच


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : शुक्रवार की सुबह छह दिनों से लापता युवक सोनू रविदास का शव सेरुआ नदी में गड़ा हुआ पुलिस ने बरामद किया है। बताया गया कि लापता युवक के पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक के निशानदेही के आधार पर शव को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस की गठित टीम पांच दिनों से लगातार लापता युवक की खोज बीन में जुटी हुई थी, यहां तक कि लापता युवक की खोज बीन के लिए हजारीबाग से खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया था। लेकिन गुरुवार की देर रात कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो टूट कर शव नदी में गड़ने कि बात बताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर थाना के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल जवान को तैनात किया गया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। आक्रोशित लोग गावां थानेदार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी थाना पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया उन्होंने एसपी से हत्या में शामिल सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग व गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार को बर्खास्त करने की मांग की।
बता दें कि एसपी अमित कुमार रेणु के निर्देश पर दो टीम गठित किया गया, जिसमें खोरिमहुआ डीएसपी मुकेश कुमार महतो, गिरीडीह साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, गावां तिसरी इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगि, गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार, लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार, थानसिंहडीह ऑपी प्रभारी सकिल अहमद, टेक्निकल सेल राजेश कुमार का टीम बनाया गया था। डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला कर दर्जनों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया गया था। जिसके बाद एकाउंट होल्डर के निशानदेही पर मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो आरोपी मुन्ना मुसहर व संतोष मुसहर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, वहीं दो यूपी के दो आरोपी दीपक कुमार और दीपक निशाद को बस्ती गांव से गिरफ्तार कर फ्लाइट के माध्यम से गावां थाना लाया जा रहा है।
इस बाबत डीएसपी मुकेश कुमार महतो ने बताया कि संदीप मुसहर को दो दिन पूर्व हिरासत में लेकर पूछ ताछ के दौरान खुलासा किया कि रविवार की रात सोनू रविदास को हत्या कर पुल के नीचे नदी में झाड़ी के बीच गड दिया गया है।जिसके बाद पुलिस की पूरी टीम ने शुक्रवार को आरोपी संदीप मुसहर के निशानदेही पर नदी के झाड़ियों के बीच गड़े शव को बरामद किया। डीएसपी ने बताया कि बिहार, यूपी, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और राजस्थान में टीम भेज छापेमारी अभियान चला कर हत्यारों को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि हत्या में शामिल पांच आरोपी सेरुआ निवासी मुन्ना मुसहर पिता किशोरी मुसहर, संतोष मुसहर पिता लालमन मुसहर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया व संदीप मुसहर पिता गिरजा मुसहर, दीपक निशाद और दीपक कुमार यूपी निवासी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्त कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर निकला था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories