TOP BANNER
Sponsored

काले कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार बैकफुट पर, किसानों को जीत की बधाई – आप

मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने पर आम आदमी पार्टी ने देश के किसानों को बधाई दी है । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से मुट्ठी भर पूँजीपतियों को खुश करने के लिए काले कृषि कानून बनाये थे ।और तब से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 19, 2021 Nov 19 47 Views
Share

मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने पर आम आदमी पार्टी ने देश के किसानों को बधाई दी है । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से मुट्ठी भर पूँजीपतियों को खुश करने के लिए काले कृषि कानून बनाये थे ।और तब से ही देश भर के किसान आन्दोलन कर रहे हैं । चौदह महिने तक चले किसान आन्दोलन में अभी तक 700 किसान शहीद हो गए । उन्होंने कहा कि शहीद किसानों की शहादत बेकार नहीं गई , मोदी सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा और आज काले तीनों कृषि कानून वापस लेना पड़ा । श्री शर्मा ने कहा कि किसान आन्दोलन को देश भर में कई राजनीतिक दलों और किसान संगठनों के अलावा, कई सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया वो भी लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आए वो भी बधाई के पात्र हैं ।

उन्होंने कहा कि काले कृषि कानून से देश के किसानों का भला नहीं होने वाला था , इस कानून से सरकारी मंडियाँ खत्म हो जाती, किसानों का खेत पूँजीपतियों के हाथ में चला जाता और खाने पीने के आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी बढ़ जाती । जनता त्राहि-त्राहि कराह उठती । श्री शर्मा ने कहा कि देर से ही सही मोदी सरकार ने देश हित में और सही फैसला लिया है । अब किसानों के उत्पाद के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारत सरकार शीघ्र कानून बनाने का काम करे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories