TOP BANNER
Sponsored

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में समय पर पदाधिकारियों की नहीं पहुंचने का आरोप, JMM प्रखंड अध्यक्ष ने जांच की मांग

गावां : गावां प्रखंड के मंझने पंचायत में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में समय पर पदाधिकारियों को नहीं पहुंचने का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि मंझने पंचायत में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वे साढ़े बारह बजे तक वहीं थे। लेकिन इस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 18, 2021 Nov 18 42 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के मंझने पंचायत में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में समय पर पदाधिकारियों को नहीं पहुंचने का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि मंझने पंचायत में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वे साढ़े बारह बजे तक वहीं थे।

लेकिन इस बीच मनरेगा बीपीओ व कुछ कर्मचारियों को छोड़कर कर कोई भी उपस्थित नहीं थे। बीडीओ से लेकर पुलिस समेत कई अन्य विभाग के स्टॉल खाली पड़ा हुआ था। जिससे काफी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर खाली हाथ वापस लौट गए। कहा कि राज्य सरकार गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने व ऑन द स्पॉट समस्या निराकरण को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन पूरे झारखंड भर में करवा रही है। लेकिन यहां कुछ लापरवाह पदाधिकारियों की वजह से इसका सीधा लाभ आम ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। पदाधिकारी जैसे तैसे कार्यक्रम का आयोजन कर अपने आप से पल्ला झाड़ ले रही है जो कहीं से ठीक नहीं है। पदाधिकारी को इसे गंभीरता से लेकर अपने देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन करवाना चाहिए। उन्होंने मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों से जांच कर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories