AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या, पत्नी का शव घर में व पति ने जंगल में लगाया फांसी

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में 24 घंटे के भीतर ही पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पति पत्नी के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में 24 घंटे के भीतर ही पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पति पत्नी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचे मृतकों के करीबियों ने बताया कि विजय राय को उसके पत्नी पर किसी और से संबध होने का शक था। संभवत इसी कारण दोनों में विवाद होने के बाद दोनों ने आत्महत्या कर लिया। परिजनों और करीबियों के अनुसार मालती और विजय की शादी इसी साल जूलाई में हुआ था। विजय बेहद गरीब था, और मजदूरी कर घर चलाता था। घर में सिर्फ एक बुजुर्ग मां ही थी। मृतिका मालती देवी को लेकर उसका पति विजय राय सोमवार को ही ससुराल से अपने घर लौटा था। कुछ घंटे बाद ही मालती का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय मालती देवी ने सोमवार की देर शाम सिमरिया गांव स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी। जबकि मंगलवार की सुबह मालती के पति 28 वर्षीय विजय राय का शव सिमरिया के जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला। पेड़ में शव को लटकते हुए गांव के कुछ चरवाहों ने देखा। पेड़ में शव को झूलते देख घटना की जानकारी इन चरवाहों ने ग्रामीणों को दिया।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार मालती के आत्महत्या की जानकारी ग्रामीणों द्वारा सोमवार देर रात ही पुलिस को दिया गया था। दुसरे दिन मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पहुंचने की तैयारी में ही थी कि मालती के पति का शव जंगल में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के मौजूदगी में विजय राय का शव पेड़ से उतारा। जबकि दोनों के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories