AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

DSP और पूर्व विधायक के आश्वासन पर हटा जाम, 24 घंटे के अंदर लापता युवक के सकुशल बरामद की मांग

गावां : रविवार की शाम गावां बाजार स्थित दूबे मेडिकल से काम करके वापस घर जाने के दौरान सेरुआ मुसहरी टोला निवासी चिंतामन रविदास के 18 वर्षीय पुत्र सोनू रविदास गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने रात दस बजे गावां थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई। जिसके बाद सोमवार की सुबह उक्त


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : रविवार की शाम गावां बाजार स्थित दूबे मेडिकल से काम करके वापस घर जाने के दौरान सेरुआ मुसहरी टोला निवासी चिंतामन रविदास के 18 वर्षीय पुत्र सोनू रविदास गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने रात दस बजे गावां थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई। जिसके बाद सोमवार की सुबह उक्त युवक का बाइक सेरूआ सिमर के पास सकरी नदी में ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना गावां पुलिस को दी। दो घंटे के बाद भी पुलिस स्थल पर नहीं पहुंची जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो कर  गावां-तिसरी मुख्य पथ पर सेरूआ मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया और गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गावां थाना प्रभारी हाय, हाय, थानेदार की मनमानी नहीं चेलगी, गावां थानेदार शर्म करो, थाना प्रभारी गरीबों पर अत्याचार करना बंद करो, गावां थानेदार को बर्खास्त करो आदि नारे भी लगाए गए। वहीं कुछ लोगों ने थानेदार पर पैसा लेकर केस में निर्दोष व्यक्तियों को फंसाने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही एसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर को मामले की सूचना ग्रामीणों ने दी। लगभग तीन घंटे तक गावां तिसरी मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने जाम रखा।

मौके पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, खोरीमहुआ डीएसपी मुकेश कुमार महतो, इंस्पेक्टर परमेश्वर लीयांगी व तिसरी थाना प्रभारी पुकू प्रसाद पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया और 24 घंटे के अंदर युवक की बरामदगी का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम को हटा लिया।
*थानेदार पर लगे आरोपों का किया जा रहा है जांच : डीएसपी*
इस संबंध में डीएसपी मुकेश कुमार महतो ने कहा कि गायब युवक की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही लापता युवक को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना स्थल से बाइक को बरामद कर स्थल का मुआयना किया गया है। वहीं गावां थानेदार सूरज कुमार पर लगे लापरवाही के आरोपों की भी जांच किया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर थानेदार पर कार्रवाई किया जाएगा। इधर, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि 24 घंटे के अंदर पुलिस लापता सोनू रविदास को सकुशल बरामद कर दोषी थानेदार को बर्खास्त किया जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories