TOP BANNER
Sponsored

देश के सारी संपत्तियों को नीलाम करने और बेचने पर तुली हुई है मोदी सरकार : राजकुमार

गावां : प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के बिश्नीटीकर में आखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास एवं संचालन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव नें किया। सदस्यता

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 5, 2021 Nov 5 14 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के बिश्नीटीकर में आखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास एवं संचालन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव नें किया। सदस्यता अभियान में किसान आंदोलन के समर्थन में आगामी 06 नवंबर को गिरिडीह में होने वाली किसान कन्वेंशन तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई।

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार मोदी सरकार के नेतृत्व में बनी है तब से देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लूट का दमन लगातार बढ़ रही है। आज देश के किसान-मजदूर और छात्र नौजवान युवा परेशान हैं और देश में मोदी सरकार किसानों के खिलाफ तीन कृषि काला कानून लाई है जो किसान विरोधी है। यह काला कानून किसान विरोधी है यह सिर्फ कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के पक्ष में अडानी और अंबानी को करने एवं किसान व मजदूरों को कमजोर करने का काम मोदी सरकार कर रही हैं। आज देश के सारी संपत्तियों को नीलाम करने और बेचने पर तुली हुई है। सरकार आज हवाई जहाज से लेकर कोयला खदान रेलवे और बीएसएनल तक को बेच दिया है। यह सरकार लोगों के सपनों को खत्म कर दी है। जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं आज उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। साथ ही साथ तकनीकी गड़बड़ी के कारण गिरिडीह जिले के एक लाख दस हजार गरीबों को अवास से वंचित करने, सितंबर माह का राशन नहीं बांटने सहित अन्य मांगो के ख़िलाफ़ अगामी 06 नवंबर को जिला में आयोजित में धरने तथा 14 नवंबर को पार्टी के विभिन्न संगठनों के द्वारा रांची में आयोजित किसान कन्वेंशन में जाने की तैयारी पर मंथन किया गया।

मौके पर प्रदीप यादव,पिंटू यादव,रंजीत कुमार,दिपेश कुमार, विकास शर्मा, तस्लीम मियां, दिनेश यादव, गौतम यादव, तालो हेमबरम, सदीक मियां, इस्लाम मियां, केदार यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories