TOP BANNER
Sponsored

समाजसेवियों ने सड़क दुर्घटना में घायलों का किया आर्थिक मदद

अन्य लोगों से भी सहयोग करने की अपील गावां : बुधवार को गावां थाना के सामने सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्री को गावां के समाज सेवियों ने आर्थिक सहयोग देकर धनबाद इलाज के लिए भेज दिया है। गौरतलब है पटना-डोरंडा मुख्य पथ पर बेंड्रो गांव के समीप गत दिन एक तेज रफ्तार ट्रक ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 3, 2021 Nov 3 31 Views
Share

अन्य लोगों से भी सहयोग करने की अपील

गावां : बुधवार को गावां थाना के सामने सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्री को गावां के समाज सेवियों ने आर्थिक सहयोग देकर धनबाद इलाज के लिए भेज दिया है। गौरतलब है पटना-डोरंडा मुख्य पथ पर बेंड्रो गांव के समीप गत दिन एक तेज रफ्तार ट्रक ने जमुआ थाना क्षेत्र के कारूडीह निवासी सुरेश रविदास एवं उसकी पुत्री प्रतिभा कुमारी बाइक पर सवार होकर गावां आ रहे थे।

तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उसके बाद गावां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया था। गिरिडीह से बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया, जहां पर घायल का परिवार इलाज कराने में सक्षम नहीं था। बुधवार की सुबह दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उसके परिजन लेकर गावां थाना आए। थाना पर ट्रक के मालिक ने इलाज में खर्च एक लाख रुपए देने से साफ इंकार कर दिया।

बता दें कि सुरेश रविदास गावां में रह कर राजमिस्त्री का काम करता था और वह अत्यंत गरीब परिवार से है। दोनों का इलाज में लगभग एक लाख रुपए का खर्च आएगा। मामले को लेकर गावां के समाज सेवी नागेश्वर यादव, रंधीर चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, मुन्ना सिंह, बुगुन उर्फ कन्हाई राम, सोनू बरनवाल, विक्की स्वर्णकार, सागर चौधरी, गावां थाना मुंशी, पवन चौधरी ने आर्थिक सहयोग दिया है ताकि उनका इलाज हो सके। साथ ही उन्होंने सक्षम लोगों से अपील करते हुए आर्थिक सहयोग करने का निवेदन किया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories