AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध उत्खनन का भेंट चढ़ा बनियाडीह का ऐतिहासिक पानी टंकी ,ध्वस्त होने के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह स्थित बरसों पुराना पानी टंकी बुधवार की सुबह भरभरा कर जमींदोज हो गई। पानी टंकी के जमींदोज होते ही इलाके में बड़ा धमाका भी हुआ। जिससे आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे हालांकि जब लोगों को यह पता चला कि बनियाडीह की लाइफ लाइन कही


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह स्थित बरसों पुराना पानी टंकी बुधवार की सुबह भरभरा कर जमींदोज हो गई। पानी टंकी के जमींदोज होते ही इलाके में बड़ा धमाका भी हुआ। जिससे आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे हालांकि जब लोगों को यह पता चला कि बनियाडीह की लाइफ लाइन कही जाने वाली अस्पताल की पीछे वाली टंकी जमींदोज हुई है तो लोग उसे देखने के लिए दौड़ पड़े,थोड़ी देर में ध्वस्त पानी टंकी के पास सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

इस पानी टंकी से बनियाडीह क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन बरसों से बनियाडीह अस्पताल और पानी टंकी के इर्द-गिर्द अवैध कोयला उत्खनन के कारण उस इलाके का जमीन खोखला हो गया था। बीते कुछ माह पूर्व भी टंकी के इर्द-गिर्द कई बार भूधंसान की घटना हुई थी।उसी वक्त से अंदाजा लगाया जा रहा था कि बनियाडीह का ऐतिहासिक पानी टंकी कभी भी ध्वस्त हो सकता है। इसके पूर्व भी अवैध कोयला उत्खनन के कारण बनियाडीह अस्पताल की बिल्डिंग और क्वार्टर जमींदोज हो चुका है। इस घटना ने बनियाडीह वासियों को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। जिस तरह से इलाके में अवैध कोयला उत्खनन का कार्य जारी है। और उससे जमीन का अंदरूनी हिस्सा खोखला होता जा रहा है। उससे पूरे इलाके पर खतरा मंडराने लगा है और कभी भी एक बड़ी आबादी ऐसी दुर्घटना की शिकार हो सकती है फिलहाल मामले में सीसीएल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन इस घटना ने सीसीएल प्रबंधक पर अवैध कोयला उत्खनन कार्य को रोकने में बरती गई लापरवाही का पर्दाफाश कर दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories