TOP BANNER
Sponsored

किसान विरोधी नीतियों के कारण आज देश के सभी आम-अवाम हताश : पूर्व विधायक

गावां : सर्किट हाउस भवन में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पार्टी को खड़ा करने वाले तमाम दिवंगत शहीद साथी एवं किसान आंदोलन में शहीद किसानों याद करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 1, 2021 Nov 1 33 Views
Share

गावां : सर्किट हाउस भवन में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पार्टी को खड़ा करने वाले तमाम दिवंगत शहीद साथी एवं किसान आंदोलन में शहीद किसानों याद करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए।

 

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र, नौजवान, किसान विरोधी नीतियों के कारण आज देश के आम-अवाम हताश है। मोदी सरकार नौजवानों को रोजगार देने में विफल रही। किसानों को आंदोलन को रोकने के लिए उनपर भाजपा के मंत्री वाहन चढ़ा देते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।मोदी सरकार देश की सारी सरकारी संपत्तियों को बेचने पर आमदा है।

सांमतवादी ताकतो को उखाड़ फेंकने के लिए देश के छात्र, नौजवान, किसान मजदूर तैयार हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगामी 6 नवंबर को किसान कन्वेंशन में प्रखंड से हज़ारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। वहीं 26 नवंबर तक आखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर जिला कमिटी सदस्य बैजनाथ यादव, सकलदेव यादव, अशोक मिस्त्री, प्रखण्ड कमिटी सदस्य संजय दास, सरजू प्रसाद यादव,पवन चौधरी, अकलेश यादव,अजीत चौधरी, अशोक यादव, मकसूद आलम, उपेन्द्र यादव, मालती देवी, जाशो देवी एवं मुस्लिम अंसारी समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories