TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री गंभीर, किया गया रेफर

गावां : प्रखंड स्थित पटना-डोरंडा मुख्य पथ पर बेन्ड्रो गांव के समीप सोमवार को एक खाली ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे चलत चिकित्सा वाहन के माध्यम से गावां सीएचसी लाया गया। जहां डॉ हब्बीबुलह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 1, 2021 Nov 1 36 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित पटना-डोरंडा मुख्य पथ पर बेन्ड्रो गांव के समीप सोमवार को एक खाली ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे चलत चिकित्सा वाहन के माध्यम से गावां सीएचसी लाया गया। जहां डॉ हब्बीबुलह खान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि जमुआ निवासी 45 वर्षीय सुरेश रविदास व उनकी पुत्री प्रतिभा कुमारी दोनों राजधनवार से डॉक्टर से उपचार करवाकर गावां आ रही थी। तभी गावां की ओर से तेज रफ्तार में जा रही एक खाली ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि सुरेश रविदास विगत पांच वर्षों से गावां में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक का पीछा कर घंघरीकुरा के पास ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गावां थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में लिया।

MIDDLE
Sponsored

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories