TOP BANNER
Sponsored

कानूनी सह जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानून के प्रति किया गया जागरूक

गावां : सोमवार को नालसा नई दिल्ली और झालसा व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव के मार्गदर्शन में गावां प्रखंड के आमतरो बिरने, सांख, सेरूवा, गावां व पसनौर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पैन इंडिया कार्यक्रम के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 1, 2021 Nov 1 33 Views
Share

गावां : सोमवार को नालसा नई दिल्ली और झालसा व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव के मार्गदर्शन में गावां प्रखंड के आमतरो बिरने, सांख, सेरूवा, गावां व पसनौर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत का अमृत महोत्सव के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 

विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय गावां के पीएलवी मुकेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसमें गरीब, असहाय, महिला, वृद्ध, अनाथ बच्चों आदि लोगो को निःशुल्क में कानून की जानकारी दिया गया। विधिक जागरूकता रथ के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाकों तक आमजनों को कानून की जानकारी पहुँचा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे कानून की जानकारी के अभाव से किसी भी वर्ग के लोग वंचित ना रहें।

 

पीएलवी सहदेव साव ने उपस्थित लोगों को झालसा रांची के तहत निःरोगी भवः योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी लोग कानून के जानकारी के बिना मूलभूत अधिकारों से वंचित ना रहे। डालसा से प्राप्त पम्पलेट को आमजनों को वितरण भी किया गया। गठित टीम के द्वारा आमजनों को विधिक जागरूकता रथ गांव-गाँव पहुँचकर निःशुल्क कानून की जानकारी देकर जागरूक करना उनका मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकरी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर प्रवीण कुमार, बेजू यादव अशोक यादव, डोमन रजवार, बीरेंद्र कुमार सिंह, टिकाल कुमार, रंजीत रजवार, नवल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories