TOP BANNER
Sponsored

देर रात ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ा, रस्सी बांध रात भर प्रेमी को ग्रामीणों ने रखा

वीडियो हुआ वायरल गावां : थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में प्रेमी युगल को रविवार की रात ग्रामीणों द्वारा धर दबोचे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा पूरी रात प्रेमी को रस्सी से बांध कर रखा जाना साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा प्रेमी युवक से उसके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 18, 2021 Oct 18 34 Views
Share

वीडियो हुआ वायरल

गावां : थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में प्रेमी युगल को रविवार की रात ग्रामीणों द्वारा धर दबोचे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा पूरी रात प्रेमी को रस्सी से बांध कर रखा जाना साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा प्रेमी युवक से उसके माता पिता को बुलाने को भी कहा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युवक सरलाहिटांड़ निवासी सुखदेव राय का पुत्र उदय कुमार है। जो रविवार की रात अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर किशनपुर पहुंचा था। जिसके बाद दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और प्रेमी युवक को रस्सी से बांध दिया। बंधक बनाने के बात उससे पूछताछ की गई और उसे अपने माता पिता को बुलाने को कहा गया। रात भर बंधक बनाए रखे जाने के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को बुलाया और प्रेमी युवक पर 1 लाख 51 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया जिसके भुगतान करने के बाद दोबारा ऐसा न करने की नसीहत देते हुए उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में जब गदर पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव शर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले का समझोता कर व प्रेमी युवक पर आर्थिक दंड लगाते हुए वापस घर भेज दिया गया है।
इधर, गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर कोई थाने में कोई शिकायत नहीं किया गया है, अगर पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत किया जाएगा तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories