Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

हाथियों के हमले से 2 दिन में 3 की मौत, इस बार चपेट में आया दिव्यांग

98
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर हाथियों के झुंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 2 दिन के अंदर हाथियों ने 3 लोगों की जान ले ली है। वहीं लगातार हो रहे घटनाक्रम से ग्रामीणों के बीच जबरदस्त ख़ौफ़ का माहौल है। ताजा मामला है डुमरी प्रखंड के खुद्दीसार का। जहां शुक्रवार की रात हाथियों की चपेट में आकर एक दिव्यांग बुरी तरह से घायल हो गया। तत्काल घायल दिव्यांग को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। मृतक खुद्दीसार का ही अरुण सिंह था।

मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग अरुण सिंह रात में खाना खाने के बाद टॉर्च लेकर घर से निकला था। इस बीच हाथी पहुंच गए और आक्रामक हाथी ने अरुण को जमीन पर पटक दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इधर गुरुवार को सरिया के अम्बाडीह में हाथियों ने 2 लोगों की जान ले ली थी। मृतक सिकंदर रविदास और रोहित रविदास था। ग़ौरतलब है कि हाथियों के उत्पात से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। तीन महीने से लगातार जंगली हाथियों से ग्रामीण परेशान हैं। हाथियों ने कई लोगों को कुचल दिया। वहीं कई घरों के साथ-साथ फसलों को नष्ट कर दिया है। उसके बावजूद हाथियों के झुंड को इलाके से भगाने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

देखें प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी वीडियो

 

 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250